सीवान, दिसम्बर 16 -- गुठनी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के दरौली मण्डल अध्यक्ष जेता वर्मा उर्फ भोलू बाबू के आवास पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जेता वर्मा ने कहा कि यह निर्णय पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक सोच को दर्शाता है। मौके पर कुबेर श्रीवास्तव, सुधिर श्रीवास्तव,अमर श्रीवास्तव, बिनोद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, आशुतोष पाण्डेय, पंकज सिंह, छोटे लाल चौहान, सौरभ सिंह छोटू, राजेश भगत, बलवंत सिंह, कृष्णा यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...