बक्सर, जनवरी 20 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की कमान तेज तर्रार युवा नितिन नवीन के हाथों में गई है। उन्हें विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इनके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। भाजपा के इतिहास में पहली बार हुआ है जब कम उम्र के विधायक को शीर्ष नेतृत्व की बागडोर सौंप दी गई है। इसी उत्साह और गौरव से प्रफुल्लित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में दूसरे को रंग गुलाल लगाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही साथ शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उत्साहित कार्यकर्ताओं में निर्भय राय, रमेश गुप्ता, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनन्जय त्रिगुण, मनोज पांडेय, दीपक पाण्डेय, प्रमोद मिश्रा, दिलीप चन्द्रवंशी, संध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.