औरंगाबाद, जुलाई 31 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के बिरहारा गांव में भाजपा हसपुरा मंडल के बिरहारा गांव में गुरुवार को महिला संवाद कार्यक्रम मंडल कार्यसमिति सदस्य कांति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश की कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, गढ़वा जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह और गोह मंडल मंत्री सावित्री देवी को मंडल कार्यसमिति सदस्य कनिष्ठ कुंदन ने अंग-वस्त्र से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी एवं बिहार सरकार के द्वारा विकास की जो लकीर खींची गई है, वह छोटी ना पड़ जाए। आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को सहयोग करना है। सुनीता देवी, किरण देवी, प्रेमा देवी, रिंकु देवी, पूनम देवी, देवंती देवी, बिन्दू देवी, गंगाजली देवी, मदन सिंह, सौरभ कुमार उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...