समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- कल्याणपुर । क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर उत्तरी एवं कल्याणपुर मध्य मंडल भाजपा के द्वारा रविवार को पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता दोनों मंडल के अध्यक्ष क्रमश: अभिजीत शर्मा एवं अरुण कुमार साहनी ने किया। कल्याणपुर उत्तरी मंडल के सभी शक्ति केंद्र पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया तो वही कल्याणपुर मध्य क्षेत्र के रामबाबू ठाकुर के आवास पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्या मा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया साथ ही इस मौके पर केंद्र सरकार के विभिन्न उपलब्धियां पर विस्तार से चर्चा करते हुए जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया गया। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मधु माला, बलिराम शर्मा, पूर्व मुखिया रं...