पटना, दिसम्बर 1 -- उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता है कि भाजपा का बूथ कार्यकर्ता भी पार्टी के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में एनडीए का प्रचंड जनादेश कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। इसके पहले भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया। सोमवार को इस संबंध में भाजपा प्रदेश दफ्तर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री चौधरी के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय रहा। प्रबंधन समिति के पदाधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.