रांची, जून 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झामुमो के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने भाजपा के सभी प्रखंडों में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को केवल दिखावा करने वाला बताया है। उन्होंने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि दिसंबर 2024 से भाजपा का संगठनात्मक चुनाव लटका पड़ा है। सात महीने बाद भी 517 प्रखंड अध्यक्ष नहीं बने। जिला अध्यक्ष नहीं है और पार्टी पूरी तरह से नेतृत्वविहीन हो चुकी है। ऐसे में 264 प्रखंडों में प्रदर्शन का ऐलान करना भाजपा की राजनीतिक नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन अधूरा है, फिर भी पार्टी प्रदर्शन का ढोंग कर रही है। जब प्रखंडों में कोई अध्यक्ष ही नहीं है तो वहां प्रदर्शन कैसे और कौन करेगा? यह सब सिर्फ अंदरूनी अव्यवस्था को ढंकने और जनता को भ्रमित करने का खेल है। झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा के अं...