कौशाम्बी, अप्रैल 8 -- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में लगी प्रदर्शनी का मंगलवार को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी अवलोकन करते विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीतिक सफर की तस्वीरें लगाई गई हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के राजनीतिक संघर्ष की यात्रा भी दर्शाई गई है। उत्तर प्रदेश के सभी भाजपा मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों के चित्र भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। अटल, आडवाणी से लेकर मोदी तक की राजनीतिक यात्रा की दुर्लभ तस्वीरें उनके संघर्षों को बयां कर रही हैं। पार्टी के 46 वर्षों की यात्रा को दर्शाने वाली दुर्लभ तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी में 1980 से 2...