गढ़वा, सितम्बर 12 -- मेराल। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का कथित एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने और रिम्स 2 के लिए आदिवासी रियतों की जमीन छीनने की साजिश के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुपस्थिति में प्रधान सहायक रामनाथ भगत को ज्ञापन सौंपा गया। झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अस्पताल चौक से मंडल अध्यक्ष रुपू महतो व मनोज जायसवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम प्रभारी राजकुमार मद्धेशिया व विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, डॉ लालमोहन तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा के उपस्थिति में प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचा। कार्यक्रम में गढ़वा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.