नई दिल्ली, फरवरी 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान सात मार्च से दिल्ली सहित देशभर में प्रारंभ होगा। इस संदर्भ में दिल्ली भाजपा की शनिवार को एक व्यवस्था बैठक प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि देशभर में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 प्रारंभ होगा। इसका ध्येय है सक्षम कार्यकर्ता सशक्त संगठन। शिवप्रकाश ने प्रशिक्षण की आवश्यकता व कार्यकर्ताओं से संगठन की अपेक्षाओं को अपेक्षित श्रेणियों के 132 कार्यकर्ताओं को समझाया। बैठक के विभिन्न सत्रों को प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, जम्मू-कश्मीर में विधायक देवेन्द्र कुमार मणियाल ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 14 विषयों पर कार्...