मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- मुरादाबाद। भाजपा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इसी क्रम में आज जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन का पार्टी कार्यालय बुद्धि विहार में दोपहर दो बजे से होगा। इसके लिए महानगर कमेटी के अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने तैयारी कर ली है। इसमें स्थानीय स्तर से कमेटी के पदाधकिारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्या प्रकाश पाल शामिल रहेंगे। इसमें जनजातीय समाज के लिए भाजपा की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...