औरंगाबाद, फरवरी 2 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी हसपुरा की ओर से हसपुरा प्रखंड में शुक्रवार से चलो गांव की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके तहत पहले दिन कोईलवां गांव में श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने अध्यक्षता और संचालन महामंत्री अनिल आर्य ने किया। इस कार्यशाला में 26 बिन्दुओं पर प्रस्ताव पारित कर प्रखंड के सभी बुथों पर कार्यकर्ता रात्रि प्रवास कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को अवगत कराना है। प्रवास कार्यक्रम 2 फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। सभी प्रवासी पदाधिकारी का सूचि तैयार कर दिया गया है। आचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, कार्यक्रम के सह संयोजक जुलेखा खातुन,...