कटिहार, दिसम्बर 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि भाजपा द्वारा हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हस्ताक्षर अभियान रविवार को पानी टंकी चौक पर शुरू किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर तरकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार आदि मौजूद थे। सदर विधायक ने इस अवसर पर कहा कि आत्मनिर्भर भारत का यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा और हर नागरिक की सहभागिता राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव बनेगी। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत वह सोच है जो हर भारतीय को अपन...