गढ़वा, जून 13 -- गढ़वा। भाजपा के जिला महामंत्री संतोष दुबे ने बताया कि अहमदाबाद में प्लेन दुर्घटना होने के कारण पार्टी का सभी कार्यक्रम स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर विकसित भारत गरीब कल्याण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसे स्थगित किया गया है। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। साथ ही प्रदेश के नेताओं का प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन जिला कार्यालय में रखा गया था। उस अहमदाबाद में प्लेन दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य कई लोग हताहत हुए हैं। उसे लेकर भाजपा का सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...