जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 27 दिसंबर को प्रस्तावित भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को चित्तरंजन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर नगर अध्यक्ष लोकेश महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण मौजूद रहे। बैठक का माहौल उत्साह और जोश से भरा रहा। जहां सम्मेलन को सफल बनाने के लिए ठोस रणनीति पर मंथन किया गया। जानकारी देते हुए सुमित शरण ने बताया कि आम बगान स्थित एक लॉज में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के लिए टिप्स देंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.