रांची, सितम्बर 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को गुमराह करना है। पुलिस व्यवस्था और प्रशासन को लेकर जो निराधार आरोप भाजपा ने लगाए हैं, वे पूरी तरह राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद हैं। भाजपा की बौखलाहट साफ झलक रही है, क्योंकि जनता ने उसके भ्रष्ट शासन को नकार दिया है और अब वे हेमंत सरकार की लोकप्रियता से डरकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पुलिस और प्रशासन पूरी तरह संविधान और कानून के दायरे में काम कर रहे हैं। भाजपा जिस तरह से झूठ का मायाजाल बुन रही है, वह जनता समझ रही है। डीएसपी प्रमोशन की प्रक्रिया भी संस्थागत नियमों के अनुरूप पूरी की जाएगी। भाजपा सिर्फ अफवाह फैलाकर पुलिसकर्मियों का मनोबल गिराना चाहती है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.