हरदोई, जनवरी 15 -- संडीला। नगर के रामलीला मैदान में सपा द्वारा पीडीए प्रहरी बीएलए बूथ बैठक का आयोजन पूर्व विधायक स्व. महावीर सिंह की पत्नी एवं संडीला विधानसभा क्षेत्र से सपा की संभावित प्रत्याशी रानी रीता सिंह ने किया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली ने की। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा भाजपा का मुख्य एजेंडा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करना है, जबकि समाजवादी पार्टी सभी धर्मों और समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जहां कर्म है वहीं धर्म है। घर हो या देश, जब नेतृत्व सही होता है तो व्यवस्था बेहतर चलती है। कहा कि यह अगुवा नहीं बल्कि भगुवा है जो समय आने पर झोली उठाकर चली जाएगी। भाजपा की पहचान नाम मेरा, काम तेरा बताते हुए उन्होंने तीखा प्रहार किया। इस दौरान लगभग 200 गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.