चतरा, नवम्बर 5 -- चतरा, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला महामंत्री डॉ0 मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर और एवं वन्दे मातरम गीत की 150वीं वर्ष पर कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा किया गया। 6 नवम्बर को भाजपा कार्यालय चतरा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम में सभी प्रदेश सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सम्मानित सभी अपेक्षित भाजपा परिवार को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...