देहरादून, अगस्त 8 -- भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पर आरोप लगाया कि वह आपदा में अवसर तलाशने निकले हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने माहरा के धराली जाने की कोशिश को राजनैतिक स्टंट बताया और कहा कि वह राहत बचाव कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने धराली जाते हुए उन्हें भटवाड़ी में रोकने के आरोप लगाए थे। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश इतनी बड़ी आपदा से जूझ रहा है और कांग्रेस राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। हर्षिल और धराली की विध्वंसक आपदा का शासन, प्रशासन, सेना और सुरक्षा बल पूरी ताकत के साथ सामना कर आम लोगों के जीवन को बचाने में जुटे हैं। वहां के हालात को जानते हुए भी माहरा राजनैतिक मंशा से प्रेरित होकर धराली जाने की जिद्द कर रहे हैं। वह ट्रैकिंग पर निकलने जैसा वीडियो बनाकर झ...