रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता कांग्रेस की 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली को लेकर सिटी क्लब में बैठक हुई। मंगलवार को बैठक में पूर्व मंत्री और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ भी बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा चल रहा है। कहा कि यह बात इसलिए उठाई जा रही है कि पूरे देश के अंदर भाजपा ने कुचक्र रचा हुआ है। एक अभियान चला रखा है कि सरकारें बनाने के लिए वोट चुराते रहो और सरकार बनाते रहो। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट के रूप में काम कर रहा है। कहा भाजपा देश को कमजोर करने का काम कर रही है। अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। यहां महानगर अध्यक्ष ममता रानी, म...