मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का भाजपा जिला कार्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। इसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समृद्घ बिहार से इंडिया गठबंधन के मंच से मां के कहे अपशब्द राजनीतिक जीवन की मर्यादा को तार-तार कर दिया। ये सिर्फ उनकी मां का अपमान नही अपितु संपूर्ण नारी जाति का अपमान है। इस अपशब्द से जितनी पीड़ा उन्हें हुई है, उतनी ही पीड़ा हर बिहारवासी को है। मौके पर भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र प्र सिंह रमेश श्रीवास्तव रविशंकर कुशवाहा, अशोक झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...