मुरादाबाद, फरवरी 1 -- भाजपा कार्यालय बुद्धि विहार में केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग विकसित भारत भाजपा नेताओं ने पोस्ट किया। सभी भाजपा नेताओं ने बेहतर बजट पर पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सहारना की। आम बजट 2026 के लाइव प्रसारण के बाद मिठाई भी बांटी गई। संसद में बजट को आत्मनिर्भर भारत, गरीब, किसान, युवा एवं मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला बताया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, एमएलसी गोपाल अंजान, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला अध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, गो सेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल ने बजट की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...