हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- हमीरपुर। भाजपा कार्यालय में रविवार पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का लाइव संबोधन भी सुना गया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री नरवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवेंद्र सिंह, दिगपाल सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, पुष्पराज सोनी, संतराम गुप्ता, अरिमर्दन सिंह, अंकित सिंह, कुलदीप गुप्ता, सानू सिंह, क्रांति कुमार सिंह, दुर्गेश ओमर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...