रुद्रपुर, फरवरी 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट 2026-27 के प्रावधानों को आमजन तक पहुंचाने और इसकी बारीकियों को समझने के लिए रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में बजट पर चर्चा कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बजट का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बजट को दूरदर्शी, समावेशी और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने वाला बताया। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि जनकल्याण को समर्पित एक संकल्प पत्र है। दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी जैसे 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग उत्तराखंड सहित पूरे देश के विकास को नई दिशा देंगे। विधायक ने विशेष रूप से हर जिले में गर्ल हॉस्टल और नए एम्स की स्थापना के प्रस्ताव को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा...