आगरा, अगस्त 16 -- भारतीय जनता पार्टी की ओर से ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय रहे। सुबह नौ बजे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूने का कार्य हो रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था शिखर की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया, एमएलसी विजय शिवहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.