चंदौली, फरवरी 19 -- चंदौली, संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम आयोजित किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन सत्रों में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह पटेल ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा की कार्य पद्धति एवं चुनाव के माध्यम से जनसेवी सरकार के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद और अंतोदय के सिद्धांत भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की मूल आधार हैं। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारत की आत्मा है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। भाजपा इसी विचारधारा के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि प्रशिक्...