हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। संत संत गाडगे महाराज की जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सेवा, समर्पण और स्वच्छता का उनका संदेश समाज को सशक्त बनाने की दिशा में मार्गदर्शक है। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ला, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, मुकुल सिंह आशा, ऋषभ त्रिपाठी और आदेश शुक्ला उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.