बदायूं, मई 25 -- पुण्यश्लोक लोकमाता देवी रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें अहिल्याबाई होलकर द्वारा कराए गए सेवा, गौरवमयी सुशासन, धर्मार्थ और ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.