मुजफ्फर नगर, मई 17 -- गांधी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर द्वारा कराए गए ऐतिहासिक कार्यों पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें अहिल्याबाई होलकर द्वारा कराए गए ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.