इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर ही रोक लिया और कोतवाली में ले जाकर बैठाया। दोपहर बाद इन नेताओं कोतवाली से जाने दिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगाया। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को ईडी के माध्यम से परेशान किए जाने का आरोप लगाया। अब कोर्ट से गांधी परिवार को मिली राहत के बाद कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। इसे लेकर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे से नगर पालिका की छत पर स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचने लगे थे, लेकिन वहां पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। यह नेता सरकार विरोधी नारे ल...