अमरोहा, दिसम्बर 19 -- अमरोहा, संवाददाता। नेशनल हेराल्ड मामले में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर अदालत से आए फैसले के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इसी क्रम में प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह की अगुवाई में अमरोहा-जोया मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियो के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों को वहीं रोककर भाजपा कार्यालय घेराव की कोशिश को विफल कर दिया, इससे आक्रोषित कांग्रेसियों ने सरका...