मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर। भाजपा के पूर्वी व पश्चिमी जिला की ओर से गणतंत्र दिवस पर अपने-अपने कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। दोनों स्थानों पर हुए समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे अधिकारों व कर्तव्यों की याद दिलाता है। इमलीचट्टी स्थित भाजपा पूर्वी जिला कार्यालय में अध्यक्ष विवेक कुमार ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर उपमेयर डॉ.मोनालिसा, गीता देवी, रवींद्र सिंह, अशोक झा, फेकू राम, अरविंद सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, मुकेश शर्मा, रविशंकर कुशवाहा, मनोज तिवारी, सुजीत चौधरी, परितोष सिंह, पूनम वर्मा, रंजन ओझा, पंकज चौहान, दिवाकर शर्मा, अफरीदी रहमान, रितु आनंद, मंटू शर्मा, दिलीप कुमार, रोहन आदि थे। भाजपा पश्चिमी जिला के कांटी मधुबन जगदीश स्थित जिला कार्यालय परिसर में अध्यक्ष हरिमोहन चौध...