रुद्रपुर, जनवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र और कांग्रेस पार्षद सौरभ राज बेहड़ की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता राधेश शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। राधेश शर्मा पर इससे पहले भी मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। पुलिस के अनुसार, वार्ड 39 के पार्षद सौरभ राज बेहड़ ने बताया कि 2 जनवरी की शाम वह आवास विकास चौकी पहुंचे थे। उस समय महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली अपने बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने वहां मौजूद थीं। आरोप है कि इसी दौरान वार्ड पांच मुखर्जीनगर की पार्षद के पति राधेश शर्मा वहां पहुंचे और बातचीत के दौरान आक्रोशित हो गए। उन्होंने फोन कर अपने साथी अजय शर्मा और नवीन उर्फ शाबू को मौके पर बुला लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.