पूर्णिया, अगस्त 19 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर के. के. सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बेनी प्रसाद पटौदिया के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पटौदियाजी संगठन के अपूर्व कार्यकर्ता थे और वर्ष 2000 तथा 2003-04 में जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन को भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्र दीप कुमार, संजय चौधरी, विजय सिंह, तिर्थानंद साह, कुन्दन कुणाल, राम गोपाल शर्मा, प्रमोद विश्वास, विनोद सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...