बिहारशरीफ, जून 14 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राजद के जिला प्रवक्ता दीपक कुमार ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच झूठ परोस रहे हैं। पीएम मोदी के 11 साल में जनता बेहाल हुई है। 11 साल में 22 करोड़ सरकारी नौकरियां होनी चाहिए। लेकिन, बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा अपने वादों को पूरा नही कर पायी है। आम जन बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई से त्रस्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...