अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा महानगर द्वारा कयामपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता महानगर भाजपा प्रभारी एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वैचारिक प्रतिबद्धता, कार्य पद्धति और कार्यकर्ता व्यवहार में सिद्धता का निर्माण करना है। हमें कार्यकर्ताओं में समाज के प्रति संवेदनशीलता और दायित्व के प्रति बोध जागृत करना चाहिए। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आने वाली चुनौतियों, घटनाओं, नैरेटिव के प्रति भी जागरूकता का निर्माण करना है। मुख्य वक्ता ने पंच परिवर्तन को देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.