बुलंदशहर, नवम्बर 29 -- पैसों के लेन-देन के विवाद में शादी समारोह में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुग्रीव सोलंकी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर,दो जिंदा कारतूस व तीन खोखा बरामद कर कार्रवाई की है। थाना चोला क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी विजय सिंह की पुत्री रीता की गुरुवार शाम ककोड़ कोतवाली के गांव अजयनगर से विनोद भाटी के पुत्र शिवम की बारात आई थी। जिसमें गांव निवासी धर्मेन्द्र भाटी पुत्र योगेन्द्र सिंह भाटी भी बारात में सम्मलित हुआ था। बारात चढ़त के बाद गांव निवासी पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री सुग्रीव सोलंकी ने पैसों के लेन-देन के विवाद के चलते अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाकर धर्मेन्द्र की हत्या कर दी। मामले में मृतक के रिस्ते के भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.