सुल्तानपुर, जून 2 -- धनपतगंज (सुलतानपुर)। थाना परिसर में रविवार को एक भाजपा कार्यकर्ता की दरोगा ने जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते रहे। देर शाम को एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। रविवार की दोपहर अतरसुमा कला गांव निवासी प्रमोद मिश्र किसी कार्य से थाना धनपतगंज गए थे। बताया जाता है कि थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय गुप्ता भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद मिश्रा को देखते ही आग बबूला हो गए और उन्हें गालियां देने लगे। आरोप है कि जब कार्यकर्ता ने गाली का विरोध किया तो उपनिरीक्षक विजय गुप्ता ने दो अन्य सिपाहियों के साथ मिलकर प्रमोद मिश्रा को पकड़ लिया और थाना परिसर में ही गिराकर उन्हें बुरी तरह पीटने लगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.