गिरडीह, जनवरी 6 -- गावां, प्रतिनिधि। कोडरमा के पूर्व संसाद डॉ रविंद्र कुमार राय ने सोमवार को गावां में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वे सबसे पहले गावां में फुटबॉल खिलाड़ी जतन सिंह के निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचे और परिवार को ढाढस बंधाया। बाद में वे माल्डा भगत चौक और पिहरा में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर सौदागर साव, उपेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रसाद, पप्पू यादव, विजय सिंह, बाल किशुन साव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...