पाकुड़, अगस्त 12 -- महेशपुर। पाकुड़ भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात किया गया। इसके बाद अंबेडकर चौक होते हुए भगत सिंह चौक स्थित भगत सिंह के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाते रहे। इस दौरान पूरा मुख्यालय देशभक्ति और एकता के रंग में सराबोर हो गया। भाजपा नेता दुर्गा मरांडी ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, बलिदान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इसे केवल फहराना ही नहीं, बल्कि इसके सम्मान और मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए। का...