दुमका, सितम्बर 18 -- दलाही, प्रतिनिधि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मसलिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्वी मंडल अध्यक्ष सहदेव मरांडी के नेतृत्व में हथियापाथर विद्यालय और पंचायत भवन आदि स्थानों में साफ सफाई किया गया वही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र मंडल के नेतृत्व में गुमरो माता दुर्गा मंदिर परिसर,बाबा दुवे मंदिर व विभिन्न विद्यालयों में साफ सफाई किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष व उपलब्धिया लोगो को विस्तार से बताया। दिलीप दे, धरम कुमार मंडल, राजीव कुमार दास, किरीटी मंडल, गयना किस्कू, आशीष कुमार मंडल, रघुबीर मंडल, गोराचंद मंडल, निमाई आदि मैजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.