दरभंगा, नवम्बर 21 -- दरभंगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा सहित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण पर गुरुवार को दरभंगा जिला भाजपा ने जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना के नेतृत्व में टावर चौक पर भव्य विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की एवं एक-दूसरे को अबीर लगाकर नई सरकार के गठन के लिए शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष प्रो. मन्ना ने मुख्यमंत्री व दोनों उप मुख्यमंत्रियों सहित सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में जन आकांक्षाओं के अनुरूप मजबूत, स्थिर और विकासोन्मुख सरकार का गठन हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व में आने वाले दिनों में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने राज्य में सुश...