बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल के सीएम का पुतला जलायाफोटो : भाजपा पुतला : बिहारशरीफ अस्पताल चौक पर शनिवार को बंगाल के सीएम ममता बनर्जी का पुतला जलाते भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के अस्पताल चौक के पास शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के पार्षद पार्षद शाहजहां शेख और उनके समर्थकों द्वारा महिलाओं पर काफी अत्याचार किया जा रहा है। फिर भी बंगाल सरकार उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। भाजपा इसका पुरजोर निंदा करती है। मौके पर जिला महामंत्री रीना कुमारी, जिला मंत्री रवि राज, जिला मंत्री डॉ. आशुतोष कुमार, महिला मोर्चा की जिला ...