रुद्रपुर, दिसम्बर 6 -- किच्छा, संवाददाता। भाजपा नेता संजीव सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत का पुतला फूंक कर नारेबाजी। आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ने सिख समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। शनिवार को डीडी चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने पूर्व मंत्री का पुतला फूंक कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि पंथ, परंपरा और आस्था का मजाक उड़ाना अब कांग्रेस की आदत बनती जा रही है। हरक सिंह का बयान इसी मानसिकता की ताजा उदाहरण है। रावत का बयान सिख समुदाय की शौर्य गाथा और बलिदान को ठेस पहुंचाता है। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, दिनेश भाटिया, कुलदीप बग्गा, मनमोहन सिंह, संतोष सिंह, धनंजय सिंह, ब्रह्मानंद पुरोहित, विशाल चौहान, नवीन सिंह, अमित कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.