बहराइच, फरवरी 22 -- बहराइच, संवाददाता। केन्द्र सरकार की एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन पर भाजपा में उबाल है। शनिवार को इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका । भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शनिवार दोपहर में पार्टी झंडे, बैनर आदि लेकर सड़क पर आ गए। उन्होंने डीएम तिराहे पास स्थित परशुराम चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से समिट के दौरान किए गए हंगामे के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की । प्रदर्शन के शामिल लोगों ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किया गए कृत्य से देश की छवि खराब हुई है । राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए । इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्त...