रुडकी, दिसम्बर 23 -- मंगलौर/नारसन। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के नेतृत्व में नारसन क्षेत्र के राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई। इस अवसर पर भडाना ने कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। पूर्व कैबिनेट मंत्री भड़ाना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों की भलाई और ग्रामीण विकास के लिए समर्पित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...