बोकारो, दिसम्बर 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर पेटरवार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पूर्व पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन झारखंड में और भी मजबूत होगा। नितिन नबीन के9 बधाई देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता शांति लाल जैन, अनिल स्वर्णकार, मंजू कुमारी जैन, प्रहलाद महतो, संजय सिन्हा, असित बनर्जी, प्रदीप कुमार नायक, निरंजन महतो,मुकेश ओझा, पिंटू महतो ,नागेश्वर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.