हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- भीमताल। भीमताल मंडल के बूथ संख्या 144 अमिया ढहरा में शुक्रवार को भाजपाइयों ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत प्रवास किया। जिला मंत्री नितिन राणा ने बताया कि भाजपा की तरफ से संपूर्ण देश में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री से लेकर मंडल अध्यक्ष तक के पदाधिकारी बूथ स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं। अभियान के तहत अमिया ढहरा बूथ समिति की बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन के मध्य सक्रियता से पहुंचाने का आह्वान किया गया। वहीं बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पदयात्रा में प्रतिभाग किया। वहां उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत देवी मंदिर ढहरा के परिसर में साफ सफाई की। बूथ अध्यक्ष पंकज सिंह मेहरा, कि...