गाज़ियाबाद, अप्रैल 18 -- लोनी। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह के नेतृत्व में दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित इंद्रापुरी पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेताओं की अर्थी निकाली और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाला देश की जनता के साथ किया गया एक धोखा है। कांग्रेसी नेताओं को जनता को जवाब देना होगा। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता अंतिम सांस तक घोटाले में दोषियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...