महाराजगंज, नवम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा क्षेत्र में गौ तस्करों को 2 गोवंशीय पशुओं को ले जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। पूछताछ के दौरान तस्कर पशुओं को छोड़कर चकमा देकर फरार हो गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पशुओं को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुक्रवार देर रात भाजपा एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा व एसटी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार बाइक से सबया से वापस सिसवा अपने घर जा रहे थे। तभी नगर के अमडीहा बगीचे में रास्ते कुछ लोग रात के अंधेरे में गोवंशीय पशुओं को हांकते हुए सड़क पार करा रहे थे। आवाज को सुनकर कार्यकर्ताओं ने बाइक रोक कर पशुओं के बारे में पूछताछ शुरू की। बागीचे में शोर मचाने व नजदीक जाकर रोकने का प्रयास किये जाने के दौरान अंधेरे का लाभ ...