अयोध्या, दिसम्बर 15 -- अयोध्या,संवाददाता। सोमवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच नंबर स्थित सांसद अवधेश प्रसाद के आवास पर भारतीय जनता पार्टी और उसके अनुसांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजीत प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों,नौजवानों और गरीबों के भविष्य को सुरक्षित करने वाली पार्टी है। बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अवध विश्वविद्यालय के इकाई मंत्री रहे शेषमनी रावत ने भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मिल्कीपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने सभी को समाजवादी पार्टी के सदस्यता दिलाई। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ...